MONSOON UPDATE : बैतूल जिले में झमाझम वर्षा से उफन गए नदी-नाले
आमला क्षेत्र में डेढ़ घंटे हुई तेज बारिश से चंद्रभागा और कुड़मुड़ नदी उफान पर आ गई

MONSOON UPDATE : बैतूल। मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही बैतूल जिले में भी मानसून की गतिविधि तेज हो गई है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप खिली हुई थी और गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे लेकिन शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ वर्षा प्रारंभ हो गई।
बैतूल नगर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा गया। हाथी नाले में भी तेज बहाव के साथ पानी बहने लगा था। करीब 45 मिनट तक तेज वर्षा का दौर थम गया और हल्की बूंदा-बांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। बैतूल जिले के आमला और आसपास के क्षेत्रों में भी मानसून पूर्व की पहली तेज वर्षा से नदी-नालों में भरपूर पानी आ गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।

किसान लखन यादव ने बताया कि पहली तेज वर्षा से नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बना दी। इस सीजन में पहली बार नदी-नाले उफने हैं। हालांकि आमला में ही सबसे अधिक वर्षा हुई है। आसपास के गांवों में पानी तो गिरा लेकिन उतना नहीं जितना आमला में गिरा है।
फसलों की बुवाई के बाद वर्षा का इंतजार हो रहा था। शुक्रवार को अचानक मौसम बना और वर्षा हो गई। इससे नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। नदी के पुल तक पानी पहुंच जाने से कुछ देर के लिए आवाजाही बंद हो गई थी।तेज वर्षा होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।




