Gyapan : नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मुलताई। वरिष्ठता बहाली मंच मुलताई शाखा ने रविवार मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार कीर्ति प्रधान को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव शासकीय शिक्षक संगठन ने बताया राज्य शिक्षा सेवा में नवीन शिक्षक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति तिथि 1 जुलाई 2018 मानी जा रही है। अध्यापक संवर्ग पूर्व की सेवा अवधि को शून्य मान लिया गया है, जिसकी वजह से ग्रेचयुटी, बीमा, क्रमोन्नति पदोन्नति और पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

Gyapan : नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने की मांगयह पढ़े

अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्त शिक्षकों, गुरुजी, संविदा शाला शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने का आग्रह किया है। ज्ञापन देते समय मुलताई विकासखंड के जितेन्द्र प्रसाद खन्ना, ललित गाडगे, विजय कुमार साहू, गजराज सिह, आशीष चंद्र शर्मा, सुभाष अंबुलकर सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button