फेडरेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर एसोसिएशन की हुई बैठक।
डीलरो के अधिकारो की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

बैतूल। फेडरेशन ऑफ आटोमोबाईल डीलर एसोसिएशन की एक बैठक 21 फरवरी को बैतूल और होशंगाबाद में संयुक्त रूप से आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एफएडीए मध्यप्रदेश के रीजनल डायरेक्टर दिनेश मस्की (बैतूल होशंगाबाद टीवीएस एवं ट्रैक्टर के डीलर) द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के चेयर पर्सन आशीष पांडे ने की बैठक में बैतूल के 12 एवं होशांगाबाद के 10 डीलर मौजूद रहे साथ ही महिला एफएडीए से जुडी श्रीमती माधुरी महस्की विशेष रूप से मौजूद थी।
बैठक को संबोधित करते हुए चेयर पर्सन आशीष पांडे ने कहा कि एफएडीए ने देश भर में डीलर समुदाय के हितो की रक्षा और सशक्तिकरण के लिये विशेष प्रयास किये। उन्होने सभी डीलरो से अपील की है कि वे एफएडीए की लाईफ टाईम मेंबरशीप ले जिससे की फेडरेशन और मजबूत होगा तथा डीलरो की आवाज अधिक प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। श्री पांडे ने कहा कि फेडरेशन वाहन निर्माताओ के साथ मॉडल डीलर एग्रीमेंट लागू करवाने के लिये प्रयास कर रहा है ताकि एग्रीमेंट की शर्ते अंतरराष्ट्रीय मानको की तरह संतुलित और न्याय संगत हो और इससे डीलरो की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बैठक में एफएडीए के विभिन्न वरर्टिकल की भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि डब्ल्यूआईएफ के माध्यम से डीलर परिवार की महिलाओ को व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं जैनएक्स पहल के तहत डीलर और प्रिंसपल की आगामी पीढ़ी को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हे भविष्य के नेतृत्व के लिये तैयार किया जा रहा है। फेडरेशन एकेडमी के माध्यम से बदलते ऑटोमोबाईल सेक्टर के अनुरूप डीलरो को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि भविष्य की चुनौतियो का सामना किया जा सके।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक डीलर शिवप्रसाद राठौर, मुकेश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सचिन मालवीय, उज्जवल ठाकुर, शैलेन्द्र रघुवंशी, राजेश महस्की, करण कपूर, काशीनाथ ठाकरे, जगन्नाथ देशमुख, आदित्य आहूजा, मुनि दीक्षित, अमित अवस्थी, कपूरचंद गाठे, रमेश पंवार, लक्ष्मीकांत महस्की, सहित अन्य डीलर एवं प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में डीलर एकता, व्यवसायिक पारदर्शिता और भविष्य की रणनीतियो पर भी गंभीर चर्चा हुई। अंत में संकल्प लिया गया कि संगठन को मजबूत बनाने डीलरो के हितो की रक्षा और विकास के लिये सामुहिक प्रयास जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय रहे कि एफएडीए ऑटोमोबाईल डीलरो की बडी संस्था है जिसकी स्थापना 1964 में की गई थी। वर्तमान में देश भर मे करीब डीलरो और 26500 से अधिक डीलरशीप का प्रतिनिधित्व करती है। यह संगठन 50 लाख लोगो को उनके गृहनगर में भी रोजगार उपलब्ध करा रहा है।




