celebrated the Urs of Khwaja Gareeb Nawaz: मंसूरी समाज ने धूमधाम मनाया ख़्वाजा गरीब नवाज़ का उर्स

जिलाध्यक्ष साबिर मंसूरी के निवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम 

हज़ारों ने लिया लंगर का लाभ लिया, कैंसर फाइटर बबलू दुबे और रमेश भाटिया रहे विशेष अतिथि 

बैतूल। मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष साबिर मंसूरी के निवास के सामने टिकारी में अजमेर वाले ख़्वाजा गरीब नवाज़ बाबा का उर्स बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने लंगर का लाभ उठाया और सामूहिक दुआ में शामिल होकर अमन-चैन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से कैंसर फाइटर बबलू दुबे, समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद रमेश भाटिया, इंदी वालिया तथा ब्लड डोनर अवार्ड से सम्मानित पिंकी भाटिया उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों का मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष साबिर मंसूरी और वसीम खान ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर ख़्वाजा गरीब नवाज़ बाबा के प्रेम, शांति और सद्भाव के संदेश को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आपसी एकता एवं सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंसूरी समाज के सभी सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button