दिव्यांगों के लिए ट्रायसाइकिल योजना में बैतूल से 10 हितग्राहियों का होगा चयन

सक्षम की वर्चुअल बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा, 60 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले पात्रों को मिलेगी प्राथमिकता

बैतूल। सक्षम जिला बैतूल की वर्चुअल बैठक में दिव्यांगजनों के हित में संचालित सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में ट्रायसाइकिल वितरण योजना के तहत बैतूल जिले से 10 पात्र हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुनील हिरानी और प्रांतीय पदाधिकारी शिशिर चौधरी ने बताया कि 60 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट पीडीएफ स्वरूप में उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

बैठक में बताया गया कि बैतूल जिले के पात्र दिव्यांगजन योजना का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज सक्षम समिति के पदाधिकारियों या सदस्यों के माध्यम से भेज सकते हैं। इस दौरान सक्षम के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन इस वर्ष बैतूल में कराने पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। साथ ही दिव्यांगजनों से जुड़े विषयों पर कलेक्टर से भेंट कर सेवा प्रकल्पों को गति देने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button