Congress news: कांग्रेस धर्म एवं उत्सव विभाग की जिला अध्यक्ष बनी प्रेरणा शर्मा, नंदनी तिवारी उपाध्यक्ष मनोनीत


बैतूल। कांग्रेस की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने की मंशा से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के धर्म एवं उत्सव विभाग ने बैतूल जिले में कार्यकारिणी गठित की है।नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रेरणा शर्मा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के धर्म एवं उत्सव विभाग की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पार्षद नंदनी तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों ही महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल सुनील शर्मा गुड्डू, बैतूल विधायक निलय डागा, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, भैंसदेही विधायक धरमूसिंह, घोड़ाड़ोगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, ज़िला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ग्रामीण, राष्ट्रीय सचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्रज भूषण पांडेय की अनुशंसा पर धर्म एवं उत्सव विभाग की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी द्वारा की गई है। प्रेरणा शर्मा की नियुक्ति से जिले में मनाए जाने वाले सभी धार्मिक त्योहार व पर्व में सब मिल जुल कर हिस्सा लेंगे। प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी समाज के धार्मिक कार्यक्रम व पर्वों को मनाए जाने के लिए जिले की समिति व ब्लॉक की समितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिसमें सभी समाज के साथियों को शामिल किया जाएगा। प्रेरणा शर्मा व नंदनी तिवारी की नियुक्ति पर सभी साथियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button