श्री जलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज

बैतूल। आमला खंडारा रोड स्थित सीताकुंड में आज 11 फरवरी, बुधवार को प्रातः 9 बजे से श्री जलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय शिवभक्तों एवं ग्रीन टाइगर्स बैतूल के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन के साथ भगवान श्री जलेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।




