इको-क्लब की पहल पर छात्राओं ने कला के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश।

प्रतियोगिता में अंकिता मंडल प्रथम, मोनिका बुवाड़े द्वितीय, नंदनी तृतीय रहीं । प्रकृति-भ्रमण से लेकर कार्यशालाओं तक, पूरे सत्र में चले पर्यावरणीय आयोजन । प्रमाण पत्र वितरण के साथ गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न।

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज. हा. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) पर्यावरण विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इको-क्लब की संयोजक प्रो. अर्चना सोनारे के निर्देशन में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय जैवविविधता रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता में अंकिता मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोनिका बुवाड़े द्वितीय स्थान पर रहीं और नंदनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इको-क्लब के सत्र 2025-26 के दौरान प्रकृति-भ्रमण के साथ-साथ कार्यशाला, चित्रकला, रंगोली, निबंध और भाषण जैसी विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम का समापन डॉ. अनिता सोनी, विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, प्रो. संतोष पवार, डॉ. राहुल सिंह ठाकुर, राजकुमार चौकीकर, प्रो. दीपिका साहू, डॉ. महेन्द्र नावंगे और प्रो. सोनम चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button