Theft : बडोरा में चोर मचा रहे धमाल, बैतूलबाजार थाना पुलिस नहीं लगा पा रही अपराधों पर रोक

शनिवार रात्रि में तीन दुकानों में हुई थी चोरी, रविवार को बेकरी की दुकान के ताले तोड़कर चोरी

Theft : बैतूल। जिले में अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण ही नहीं है।ऐसा लगातार हो रही घटनाओं से उजागर हो रहा है। शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं तो शहर से सटे बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के बडोरा में भी अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। दो दिन के भीतर ही चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। इससे दुकानदारों में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

रविवार की रात्रि में बडोरा में माचना नदी के पुल के समीप स्थित बेकरी की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार सुबह जब दुकान पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। लगातार इस क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों से बैतूलबाजार पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

बडोरा में दुकान का संचालन करने वाले अशोक सरले ने बताया कि आंगनबाड़ी के पास उनकी बेकरी की दुकान है। रविवार को वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को सुबह जब दुकान पहुंचे तो उन्हें शटर का ताला टूटा दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल ही डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उन्हें बैतूलबाजार थाना बुलाया गया। वहां भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

 

करीब एक घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया गया। अशोक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि एक युवक शटर का सेंट्रल लाक तोड़कर दुकान में घुसा और सामान चोरी कर कैमरा तोड़ दिया।पुलिस अब पुरानी घटनाओं के समान ही सीसीटीवी फुटेज और जांच करने के नाम पर खानापूर्ति करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button