सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने वाला विराट दृश्य बनी हिंदू एकता शोभायात्रा।

हजारों रामभक्तों की मौजूदगी में सनातन धर्म की भव्यता का साक्षी बना शहर, हिंदू एकता शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक।

 

जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली विराट शोभायात्रा, सनातन धर्म की शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन। भक्ति, श्रद्धा और सनातन शक्ति का अद्वितीय संगम बनी यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा शहर। भाजपा पदाधिकारियों से लेकर समाजसेवियों तक, हर वर्ग की भागीदारी से भव्य बनी हिंदू एकता शोभायात्रा। श्रीराम, हनुमान और मां भारती की झांकियों ने बांधा समां, महिलाओं और युवाओं की ऐतिहासिक भागीदारी।

बैतूल। श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित हिंदू एकता शोभायात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक रूप में सामने आई। सदर गेंदा चौक से प्रारंभ हुई यह भव्य शोभायात्रा सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने वाला विराट दृश्य बन गई। हजारों रामभक्तों की उपस्थिति, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे और श्रद्धा से भरे वातावरण ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने यह संदेश दिया कि सनातन धर्म की शक्ति मंदिरों तक सीमित नहीं है, समाज के हर वर्ग में इसकी गूंज है।

– सदर गेंदा चौक पर हुआ भव्य पूजन और आरती

शोभायात्रा की शुरुआत सदर गेंदा चौक से विधिविधान के साथ हुई, जहां प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य आरती की गई। जिला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के नेतृत्व में हिंदू एकता शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतित पवार, भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, समाजसेवी सुनील द्विवेदी, समाजसेवी मुन्ना मानकर, भाजपा नेता अनिल राठौर, समाजसेवी संजय पप्पी शुक्ला, समाजसेवी धीरज धीरू हिराणी, अभिषेक मोन्टू शर्मा, राजेश मदान, समाजसेविका श्रीमती हेमा सिंह चौहान, श्रीमती सरिता नामदेव, पत्रकार नितिन अग्रवाल, पत्रकार साहिल राठौर, चिनू पारिख, समाजसेवी अनुप वर्मा, विनय मोनू वर्मा, विवेक मालवीय, सोनू मासोदकर, बंडू लिखितकर, दीपक पाल और सुनील पाल सहित अनेक लोगों ने पंडितों के सान्निध्य में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का पूजन कर आरती उतारी।

– हजारों रामभक्तों की मौजूदगी में निकली भव्य शोभायात्रा

जिला संयोजक लतेन्द यादव ने बताया कि हजारों रामभक्तों की उपस्थिति में शोभायात्रा ने पूरे शहर में आस्था का माहौल बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन लल्ली चौक पर प्रभु श्रीराम की महाआरती के साथ हुआ। युवा जिला सह संयोजक नवीन पटेल ने बताया कि लल्ली चौक पर महाआरती के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, समाजसेवी नितिन देशमुख, गायत्री परिवार सदस्य उत्तम गायकवाड़, समाजसेवी गोलू उघड़े, राहुल वरूकडे, राहुल धोटे, हेमंत वर्मा और लक्ष्मण बन्टी यादव सहित अनेक रामभक्त मौजूद रहे।

– झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, हर तरफ गूंजा जय श्रीराम

राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा इस वर्ष भी अद्भुत झांकियों का आयोजन किया गया। मां भारती के चरणों में प्रभु श्रीरामचंद्र की प्रतिमा, हनुमान जी की प्रतिमा, आदिवासी नृत्य, बाहुबली हनुमान, चलित वानर सेना और भव्य डीजे ने पूरे आयोजन को भक्ति और उत्साह से भर दिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर तरफ जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया और युवाओं का उत्साह पूरे आयोजन की पहचान बन गया।

– जगह-जगह हुआ स्वागत, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रखंड अध्यक्ष सौमेश सोनी ने बताया कि शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें सर्व सेन समाज बैतूल द्वारा पिंपल चौक, कुनाल रेस्टोरेंट सदर और राज प्लाइवुड गेंदा चौक पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष शनि साहू ने शोभायात्रा को भव्य बनाने में सकल हिन्दू समाज, पुलिस विभाग, आयुष डीजे बैतूल, सोनू झांकी इवेंट, यादव इवेंट बैतूल, पत्रकार बंधुओं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म बैतूल टाक्स, बैतूल वाले, बैतूल कल्चर, बैतूल लेगेसी, नमस्कार बैतूल, अपना पेपर, ताप्ती दर्शन और बैतूल स्टेटस का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा के दौरान हजारों रामभक्तों ने भंडारे का लाभ उठाया और पूरे आयोजन में सनातन धर्म की एकता और आस्था की शक्ति साफ दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button