Outstanding Performance : बैतूल की होनहार बेटी अमृता शुक्ला बनीं सीए 

Outstanding Performance :  बैतूल। बैतूल की होनहार बेटी अमृता शुक्ला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर शहर का नाम रोशन किया है। अमृता ने 12वीं तक की पढ़ाई मैक्रोविजन एकेडमी, बुरहानपुर से की। इसके बाद उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पुणे में रहते हुए सीए की तैयारी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।
अमृता ने बताया कि उनके दादा स्व.नत्थूलाल शुक्ला, पिता अतुल कुमार शुक्ला, और माता सुषमा शुक्ला ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  अमृता का कहना है कि हार से डरने की बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने सफर को बयां करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को तय करने और लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button