मौसम अलर्ट: आज से छाने लगेंगे बादल, रविवार को नर्मदापुरम संभाग में वर्षा की संभावना

MP Wheather Live Report: उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है । अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके असर से शनिवार से प्रदेश में कहीं-कहीं आसमान पर बादल छाने लगेंगे। इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। (MP Wheather Live Report)

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा के होने की संभावना है। इस दौरान को इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।(MP Wheather Live Report)

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। दतिया में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 21 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।(MP Wheather Live Report)

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि अरब सागर से नमी मिलने के कारण शनिवार शाम से ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। खंडवा, खरगोन में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। (MP Wheather Live Report)

29 नवंबर से रात का तापमान फिर कम होगा

अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बन गई है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम साफ होने के बाद 29 नवंबर से रात के तापमान में फिर गिरावट शुरू होने की संभावना है। (MP Wheather Live Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button