Job Opportunities : युवाओं के लिए मैकेनिकल ब्रांच में बढ़ रहे रोजगार के अवसर

Youth News Today – बैतूल। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ सरकारी संगठनों में भी जॉब के अवसर उपबल्ध होते हैं। सरकारी विभागों एवं संगठनों मेकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई पदों पर नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। युवाओं के लिए सरकारी सेवा में टेक्निशियन (मेकेनिकल), जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), सब-असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), सीनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मेकेनिकल), चीफ इंजीनियर (मेकेनिकल) आदि पद के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े कई सरकारी संगठनों में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों पर अधिक समय तक कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स को मैनेजमेंट कैडर में भी प्रोन्नत किया जाता है।
श्री बालाजी इंजीनियरिंग कालेज, आठवां मील के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट प्रोफेसर हेमंत दवन्डे ने बताया कि मेकेनिकल इंजीनियरिंग का क्षेत्र इंजीनियरिंग के सबसे पुराने ब्रांचेज में से एक है।यहां के कई विद्यार्थी आज अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। पारंपरिक रूप से मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल मेकेनिक्स, थर्मोडायनेमिक्स, रोबोटिक्स, काइनेमैटिक्स, स्ट्रक्चरल एनालिसिस, फ्ल्यूड मेकेनिक्स एवं कई अन्य क्षेत्रों में कार्य करते हैं और जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की विनिर्माण इकाईयों की डिजाइन, मोटर व्हीकल, एयरक्राफ्ट और एयरोस्पेस पार्ट्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी आदि की डिजाइनिंग एवं निर्माण के कार्य शामिल होते हैं।
मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल विभिन्न प्रकार के इंजन, पॉवर प्लांट उपकरणों, हीटिंग एवं कूलिंग सिस्टम और अन्य जटिल मशीनरी की डिजाइन एवं निर्माण का कार्य मेकेनिकल इंजीनियर्स को करना होता है। वहीं बदलते दौर में मेकेनिकल इंजीनियर्स को नैनोटेक्नोलॉजी, कंपोजिट मैटेरियल के विकास, बॉयोमेडिकल अप्लीकेशन के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, आदि के क्षेत्रों में भी कार्य करना होता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल की जिम्मेदारी यह भी होती है कि वह समय-समय पर आधुनिकतम मशीनों या प्रक्रियाओं के इस्तेमाल के लिए सर्वोत्तम उपायों की सलाह दे। देश में मशीनरी के विकास में मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की काफी भूमिका होती है।




