Big Crime News: भोपाल के सर्विस इंजीनियर को निजी अस्पताल में बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा

बैतूल जिले के शाहपुर में लाइफ केरियर हॉस्पिटल के संचालक और मैनेजर पर एफआईआर

Crime News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शाहपुर तहसील मुख्यालय पर स्थित निजी अस्पताल के संचालक और मैनेजर की दबंगई का मामला सामने आया है।लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल शाहपुर में भोपाल के सर्विस इंजीनियर को बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे मुक्त कराया । रिपोर्ट पर शाहपुर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ रवि कदम और मैनेजर धनराज परमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भोपाल निवासी धनराज परमार ने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि वह भोपाल की डायग्रोस्टिक्स का सर्विस इंजीनियर है। उसके द्वारा सेमी आटो बायोकेमिस्ट्री मशीन की सर्विसिंग का काम आर्डर पर किया जाता है।  20 सितंबर 2024 को लाईफ केयर मल्टीस्पेशलिस्ट होस्पिटल शाहपुर के डा. रवि कदम से फोन पर सर्विसिग का आर्डर प्राप्त किया।

21 सितंबर  2024 को शाम को 05.30 बजे लाईफ केयर मल्टीस्पेशलिस्ट होस्पिटल शाहपुर आकर डाक्टर रवि कदम को फोन किया। उन्होने मशीन की सर्विसिंग करने की परमिशन दी एवं हास्पिटल के मैनेजर शैलेन्द को को मेरे पास भेजा। शेलेंद्र ने  मुझे लैब में जाकर मशीन की सर्विसिंग कराई।  सर्विसिंग करने के बाद मुझे दूसरे कमरे में चेयर देकर बैठा दिया और बोला की सर आपसे मिलना चाहते है। 

शैलेन्द्र ने डा. रवि कदम को वीडियो काल किया और डा. रवि कदम से मेरी बात कराई तो रवि कदम ने गाली देना शुरू कर दिया। डा ने मैनेजर शैलेन्द्र को मुझे मारने के लिये कहा।  शैलेन्द ने  गाली देते हुये हाथ मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी और कमरे मे बद कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर कुण्डी लगा दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस वालो के आने पर मुझे छोडा गया ।

घटना की जानकारी मैने अपने बॉस  नन्दकिशोर गुप्ता को देने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने डा और मैनेजर के  खिलाफ  बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 127(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button