इंदिरा ज्योति यात्रा 13 मई को पहुंचेगी बैतूल।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर निकाली जा रही संकल्प यात्रा।

बैतूल। इंदिरा ज्योति यात्रा एवं महात्मा गांधी की अवधारणा के अनुरूप राम राज्य की ओर संकल्प यात्रा का 13 मई को बैतूल जिले में आगमन होगा। यात्रा हरदा मार्ग से होते हुए सुबह 11 बजे चिचोली पहुंचेगी। यहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव, नगर अध्यक्ष राहुल पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा चिचोली नगर में भ्रमण करेगी।
नगर भ्रमण के बाद यात्रा बैतूल के लिए रवाना होगी। बैतूल नगर प्रवेश पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, नगर अध्यक्ष मनोज आहूजा एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा गेंदा चौक, कारगिल चौक और गुरुद्वारा रोड से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगी। यहां पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। पत्रकार वार्ता के बाद यात्रा बाबू चौक और कॉलेज रोड होते हुए नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेगी।
इंदिरा ज्योति अभियान के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश प्रभारी पी.सी. शर्मा तथा मुख्य समन्वयक शैलेंद्र श्रीवास्तव यात्रा में शामिल रहेंगे। लेखक और विचारक भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती को सृजन वर्ष के रूप में मनाते हुए यह यात्रा निकाली जा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कार्यक्रम के लिए नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने बताया कि चिचोली में स्वागत की जिम्मेदारी सुभाष यादव और राहुल पटेल को दी गई है, जबकि बैतूल में राजकुमार चौबे और मनोज आहूजा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। पत्रकार वार्ता की जिम्मेदारी कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर और विजय पारधी को सौंपी गई है। वहीं प्रचार-प्रसार का दायित्व सोशल मीडिया प्रभारी अनुप जैसवाल, उमाकांत शर्मा और आईटी सेल जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा को दिया गया है।




