बैतूल नागरिक सहकारी बैंक में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्रशासक बासुदेव सिंह भदौरिया ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद शहीदों को किया नमन

राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का लिया संकल्प

बैतूल। बैतूल नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। बैंक प्रशासक बासुदेव सिंह भदौरिया ने बैंक परिसर में विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

समारोह में बैंक के पूर्व अध्यक्ष अतीत पवार, संचालक प्रमोद खुराना, निर्गुण देशमुख, राजेश राठौर एवं पितेश इंगले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोसेजी, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सम्माननीय सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान बैंक परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। समारोह के अंत में सभी ने देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button