बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का हुआ उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर। महिला मरीजों की संख्या रही अधिक, जांच व उपचार की मिली सुविधा।

बैतूल बाजार। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती वर्मा एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड द्वारा मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

ततपश्चात खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केदार सिंह जाटव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े के निर्देशानुसार जिले से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शिविर में पहुंची। टीम में डीएचओ डॉ. राजेश परिहार, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना धाकड़, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभांगी बंसोड़, पीजीएमओ डॉ. ऋषि माहोर, डॉ. श्रेया देवकते, डॉ. नीलम महाजन, डॉ. प्रियदर्शी चौकीकर तथा डॉ. रविंद्र जागरे शामिल रहे। शिविर में 310 पुरुष एवं 433 महिला मरीजों सहित कुल 743 लोगों की जांच कर उपचार प्रदान किया गया।

शिविर में आयुष्मान कार्ड निर्माण, हेल्थ आईडी, सिकल सेल जांच, टीबी एक्स-रे, रक्त जांच तथा मलेरिया जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में बैतूल बाजार के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र शुक्ला, मंडल महामंत्री अभिषेक राठौर पार्षद दिव्या वर्मा तथा किसान मोर्चा जिला मंत्री पर्वत धोटे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाएं डॉ. प्रकाश चंद्र तिवारी एवं डॉ. रत्नेश खाड़े द्वारा संभाली गईं। शिविर में सेहरा एवं बैतूल बाजार के समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश माकोड़े ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रकाश चंद्र तिवारी ने किया। शिविर की सभी व्यवस्था कृष्णकुमार वर्मा, नीलेश दवड़े एवं अनिल देशमुख द्वारा की गई। रिपोर्टिंग व्यवस्था बलदेव बरडे बीपीएम , देवांक वर्मा, प्रमोद दरवाई एवं शिवकुमार परते ने संभाली, जबकि शिविर की समग्र व्यवस्थाओं में एमएसडब्ल्यू टीम का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button