15वें वर्ष में स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेगें श्री मेंहदीपुर बालाजी ।

चांदी के चरण, जनेऊ किये जायेंगे समर्पित, समिति की तैयारियां युद्ध स्तर पर चालू।

बैतूल। श्री मेंहदीपुर बालाजी भक्त मंडल समिति बैतूल द्वारा इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर 2 अप्रैल दिन गुरूवार को सायं 5 बजे कोठी बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड के सामने से श्री मेंहदीपुर बालाजी महाराज की विशाल रथयात्रा निकाली जायेंगी। श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी महाराज द्वारा स्वर्ण रथ पर बैठकर नगरभ्रमण किया जायेगा समिति का लगातार 15 वें वर्ष पर पदार्पण होने पर इस वर्ष भी समिति द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रथ पर कलाकारी एवं रंग-रोगन का कार्य बैतूल के कलाकार दिगिवजय बरदे तथा श्याम सोनी द्वारा अपने साथियों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बालाजी के रथ के रस्सों की लंबाई भी बढ़ाई जा रही है। रथ को महिला एवं पुरूष अलग-अलग रस्सों से खीचेंगे। यात्रा प्रतिवर्षानुसार श्री हनुमान मंदिर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड स्कूल से शाम 5 बजे निकलकर थाना रोड, लल्ली चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप से होते हुए टांगा स्टैंड गंज, बिजासनी माता मंदिर से होते हुए गंज माता मंदिर पेट्रोल पंप के पास समाप्त होगी। इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर श्री मेंहदीपुर बालाजी की रथयात्रा में और भी कुछ नये आर्कषण भक्तों को देखने को मिलेंगे जिसकी तैयारी समिति द्वारा की जा रही हैं। समिति द्वारा चांदी के चरण, जनेऊ किये जायेंगे समर्पित

श्री मेंहदीपुर बालाजी भक्त मंडल समिति के सदस्यों द्वारा श्री बालाजी महाराज के श्री चरणों में चांदी के चरण तथा चांदी के जनेऊ समर्पित किये जायेंगे। समिति द्वारा कलकत्ता पश्चिम बंगाल के कारीगरों से करीब 1 किलो वजनी चांदी के चरणों तथा चांदी के जनेऊ का निर्माण करवाया गया हैं। समिति द्वारा पिछले वर्षो में 3 चांदी के छत्र श्री मेंहदीपुर बालाजी के रथ में भेंट किये गये थे।

बालाजी को श्रद्धालु लगायेंगे अर्जियां

श्री मेंहदीपुर बालाजी का मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित हैं जहां पर हनुमान जी बालरूप में विराजित हैं जिनके साथ श्री प्रेतराज सरकार तथा भैरव बाबा के साथ विराजमान हैं मंदिर में वर्षो से मान्यता हैं कि जो भी भक्त मंदिर में अपनी अर्जी एक छोटे से कोरे लाल कपड़े में दस रूपये के सिक्के 11 चावल के दाने के साथ एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर चढ़ाते है उसे बालाजी महाराज अवश्य स्वीकार करते हैं। बैतूल में निकल रही बालाजी के रथ में भक्त अपनी अर्जी लगा सकते है जिसे समिति के सदस्यों द्वारा दौसा राजस्थान स्थित श्री मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में अर्पित की जायेगी समिति के सदस्यों द्वारा हर वर्ष रथयात्रा के पश्चात् भक्तों द्वारा चढ़ाई गई अर्जियां, नगद भेंट आदि को श्री मेंहदीपुर बालाजी के मंदिर में जाकर भेंट किया जाता हैं।

पांच जगह होगी महाआरती, मिलेंगे पवित्र जल के छींटे

श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी की महाआरती का आयोजन पांच स्थानों पर किया जा रहा है पहली महाआरती श्री हनुमान मंदिर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड के सामने, दूसरी महाआरती दीक्षित निवास थाना रोड़ पर तीसरी महाआरती लल्ली चौक पर चौथी महाआरती बिजासनी माता मंदिर पर तथा पांचवी महाआरती यात्रा समाप्त होने पर माता मंदिर गंज पेेट्रोल पंप पर की जायेगी। समिति बैतूल नगर की सेवाभावी जनता से अपील करती हैं कि सभी भक्त अपने-अपने घर के सामने रंगोली डालकर और पांच दीपक जलाकर भगवान बालाजी का अभिनंदन करें वहीं आरती के पश्चात बालाजी महाराज के पवित्र छीटें प्रसाद स्वरूप दिये जायेंगे। समिति द्वारा रथयात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं, वहीं सब तैयारियां अंतिम चरणों में हैं।

पंच मेवा का बंटेगा महाप्रसाद

श्री मेंहदीपुर बालाजी की रथयात्रा के दौरान श्री बालाजी महाराज को पंच मेवा का प्रसाद चढ़ाया जायेगा जो यात्रा मार्ग पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जायेगा।

जानकारी के लिये संपर्क करें

कलश दीक्षित 9425005270

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button