देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा में साधकों ने शीतल शरबत के साथ सत्साहित्य बांटा ।

श्री योग वेदांत सेवा समिति ने दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं की सराहनीय सेवा की।

मुलताई। नगर में प्रसिद्ध भागवत कथाकार शांतिदूत देवकीनंदन ठाकुर की मेला ग्राउंड में आयोजित भागवत कथा में दोपहर 1 बजे से देर शाम तक श्री योग वेदांत सेवा समिति मुलताई के साधकों द्वारा कथा में शामिल हुए दस हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तों को पलाश और गुलाब के शीतल शरबत, शीतल जल का वितरण किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद मुलताई में श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज की कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है जिसे देखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति मुलताई के सक्रिय साधकों द्वारा लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को पलाश के शीतल शरबत और जल के साथ आश्रम द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ऋषिप्रसाद और पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के मनमोहक चित्रों वाले केलेंडर का भी वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष दिनेश बाथरे ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों ने शीतल शरबत और जल पीकर बड़ी राहत महसूस की और बड़े आदर से पूज्य बापूजी के कैलेंडर और सत्साहित्य ग्रहण किए। आयोजन समिति ने बताया कि आज शुक्रवार को कथा का समय प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक रहेगा तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने जिले की धर्मप्रेमी जनता से कथा और भंडारे में सहपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजित सेवा में आश्रम संचालक अजय नथानी, समिति अध्यक्ष दिनेश बाथरे, प्रीति बाथरे, संगीता शिवहरे, अनीता सेंद्रे, सुधाकर पाठेकर, माधव सोनी, बंसीलाल सोनी, नंदू देशमुख, चिरोंजीलाल पठाडे सहित कई साधकों का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button