श्री हनुमान नगर में भव्य इच्छापूर्ति महागणपति आगमन आज

बैतूल। हिंदू उत्सव समिति श्री हनुमान नगर के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस बार भी इच्छापूर्ति महागणपति का भव्य आगमन होने जा रहा है। शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे श्री विजय भवन, गंज से गणपति जी की शोभायात्रा निकलेगी, जो श्री हनुमान नगर स्थित दुर्गा चौक तक पहुंचेगी।

श्री हनुमान नगर में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भव्य सजावट और विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तगण गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए उमड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button