अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाए तो स्वतः प्राप्त होती है ईश्वर की कृपा।

बैतूल। आठनेर स्थित विकास नगर में चल रही देवी महापुराण कथा के चौथे दिवस वृंदावन से पधारी कथावाचिका सुश्री नित्या किशोरी शर्मा ने देवियों की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि जब भी माता लक्ष्मी सहित सभी देवियों से वरदान मांगें तो अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना करनी चाहिए।

कथा के दौरान उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं को संवार ले और अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाए तो देवी कृपा स्वतः प्राप्त होती है। उन्होंने देवी पुराण में वर्णित कृष्ण अवतार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

सुश्री नित्या किशोरी शर्मा ने श्रवण कुमार की माता-पिता सेवा और भक्ति का उदाहरण देते हुए सभी से अपने माता-पिता की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देवी पुराण में कृष्ण अवतार की कथा विशेष महत्व रखती है, जो धर्म और भक्ति का संदेश देती है।

 कथा के आयोजन करता महिला मंडल ग्रुप (कान्हा की मुरली) के सभी सदस्य दीपा साहू, कविता पांडे, लक्ष्मी पटीया, मनीषा सोनी, कंचन मालवी, गीता कदम, रिंकी पानकर, रिंकी सूर्यवंशी, मोहिनी मालवी, सुशीला गलफट, मंदा खाड़े , सुनीता डोंगरे, रीना आजाद ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button