बेटियों की सुरक्षा के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी है: डॉ अंकिता सीते।
एचपीवी वैक्सीनेशन पर दिया भरोसेमंद संदेश,एक दिन में 45 बेटियों का हुआ वैक्सीनेशन।

बैतूल। एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर बेटियों और उनके अभिभावकों में बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता के साथ वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया है। बुधवार को बैतूल शहर के दो प्राइवेट स्कूलों में एचपीवी वैक्सीनेशन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दिन में 14 साल से15 साल तक की 45 बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगी।
शहर के आरडी पब्लिक स्कूल में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव की इंचार्ज और सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं बल्ड बैंक ऑफिसर पैथोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता सीते ने बच्चियों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान आरडी पब्लिक स्कूल में 37 बेटियों को और डॉन बॉस्को स्कूल में आठ बेटियों को वैक्सीन लगाई गई।
डॉ. अंकिता सीते ने काउंसलिंग करते हुए स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसका इन्फर्टिलिटी (बांझपन) से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन डीपीटी और हेपेटाइटिस बी जैसे सामान्य टीकों की तरह ही जरूरी सुरक्षा प्रदान करती है और बेटियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस दौरान डॉ सीते अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि
मैंने स्वयं वर्ष 2011 में एचपीवी वैक्सीन लगवाई थी, जब यह इतना सामान्य नहीं था। आज मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें और स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों से ही प्राप्त करें।
डॉ. अंकिता सीते लगातार जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक संदेश दे रही हैं और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि अपनी बेटी के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए सही समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। इस मौके पर आरडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल हेमंत मेहर और अन्य स्टाफ मौजूद था।
वैक्सीनेशन करवाने में टीकारकरण टीम में निगरानी चिकित्सा दल में डॉ रत्नेश खाड़े एवं डॉ मनीषा वर्मा,अर्बन एपीएम प्रकाश माकोड़े सदस्यों में श्रीमती शिखा पवार, श्रीमती सुनीता सोनारे, सुश्री पूनम डोंगरे,श्रीमती रोशनी पाठेंकर, श्रीमती मोना पवार, अजय पवार, श्रीमती नीलिमा सुने, श्रीमती हेमा सोलंकी, बिनक पवार श्रीमती कविता खपरिये,श्रीमती ओम प्रभा यादव, योगेश पवार, अफरोज खान, सुखदेव यादव, प्रियांशु राठौर और शामिल थे।




