हॉकी मध्य प्रदेश सर्वश्रेष्ठ संघ के रूप में सम्मानित।
महासचिव लोकबहादुर का हुआ सम्मान, 10 लाख की राशि प्रदान। पिछले वर्ष 12 मेडल जीतकर मप्र ने बनाई मजबूत पहचान । बैतूल जिला हॉकी संघ ने दी बधाई, खिलाड़ियों में उत्साह।

बैतूल। नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के कार्यक्रम में हॉकी मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ संघ के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉकी मध्य प्रदेश के महासचिव लोकबहादुर को सम्मानित करते हुए विभिन्न आयोजनों और सहभागिता के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, महासचिव भोलानाथ और कोषाध्यक्ष जे कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि हॉकी मध्य प्रदेश ने गत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए थे, जिसके आधार पर संघ को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल संगठनों में उत्साह का माहौल है।
जिला हॉकी संघ बैतूल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए हॉकी मध्य प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी लोकबहादुर को कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी है। बधाई देने वालों में हॉकी संघ बैतूल के अध्यक्ष अक्षय वर्मा, सचिव जगेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीप खंडेलवाल, रमेश भाटिया, जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील, विभाषवर्धन पांडे, देवेन्द्र पाटिल, सुधीर जैन, शैलेष गुबरेले, धर्मेन्द्र गोठी, मुकेश वर्मा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ खिलाड़ी शामिल रहे। इस सम्मान को प्रदेश में हॉकी के बढ़ते स्तर और संगठित प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।




