Hindu Army Demonstration : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला

Hindu Army Demonstration : बैतूल। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को नगर में मशाल जुलूस निकाला गया।हिंदू सेना के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है। महिलाएं प्रताड़ित की जा रही हैं। जैसे-तैसे हिंदू अपनी जान बचाकर भारत से लगी सीमा पर पहुंच रहे हैं। कट्टरपंथियों के उत्पात से हिंदू बेहद घबराए हुए हैं। भारत में बांग्लादेश से आए कई नागरिक और रोहिंग्या समुदाय मौजूद है। जिसकी सघनता से जांच की जाना अति आवश्यक है अन्यथा भविष्य में इसके भयावह परिणाम सामने आ सकते हैं।

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने मांग की है कि बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं को भारत लाने का प्रबंध किया जाए एवं बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं की रक्षा सुनिश्चित करने हेतु चेतावनी दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button