चिचोली पहुंचा हरियाली जनजागरण अभियान , फलदार पौधों के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

1 अगस्त को घोड़ाडोंगरी और 8 अगस्त को शाहपुर में होगा अभियान

बैतूल। श्रमिक आदिवासी संगठन और समाजवादी जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे महीनेभर के हरियाली जनजागरण अभियान के तहत सोमवार को चिचोली में हरियाली रैली निकाली गई। सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में फलदार पौधे लेकर तहसील कार्यालय और जनपद पंचायत पहुंचे और लोगों से अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने की अपील की। अभियान के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में फलदार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहयोग की मांग की गई।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, कुपोषण और बेरोजगारी जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर फलदार पौधरोपण का संदेश दिया। संगठन ने लोगों से खाली प्लास्टिक की थैलियां और फलों के बीज उपलब्ध कराने की भी अपील की, ताकि उनसे पौधे तैयार कर आगामी वर्षा ऋतु में गांवों में रोपे जा सकें।

संगठन के राजेंद्र गढ़वाल ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में एक माह तक हरियाली अभियान चलाया जाता है। इसकी शुरुआत बैतूल से हुई, जिसके बाद खेड़ी और चीरापाटला बाजार में रैलियां निकाली गईं। इसी क्रम में सोमवार को चिचोली में जनजागरण किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना और प्रशासन का ध्यान फलदार पौधरोपण की आवश्यकता की ओर आकर्षित करना है।

संगठन ने बताया कि अभियान का अगला चरण 1 अगस्त को घोड़ाडोंगरी और 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न बाजारों में हरियाली रैलियां, जनजागरण कार्यक्रम और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button