Hadsa : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत
High speed bus overturned, one woman died
Bus hadsa : रविवार दोपहर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं लगभग 15 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
बड़ा हादसा: बैतूल –इंदौर हाइवे पर पलटा बिस्किट से भरा ट्रक, चालक घायल … यह पढ़े
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से खंडवा जा रही एक यात्री बस रविवार लगभग 2:30 बजे सिमरोल भैरव घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस तेज गति से चल रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने बस से घायलों को निकाला। इसकी सूचना पुलिस को भी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सिमरौल थाना पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतिका अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घायलों को एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।
बाइक का सामने का टायर फूटा, चालक गंभीर रूप से घायल… यह पढ़े
बस में फंसे यात्रियों को राहगीरों ने निकाला
जानकारी के अनुसार इंदौर से खंडवा जा रही जायसवाल बस सिमरोल भैरव घाट पर पलट गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। घटनास्थल के पास एक ढाबा संचालित है। हादसा होते ही ढाबे पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। बस में चीख-पुकार मची थी, बच्चे रो रहे थे। घायलों को इंदौर अस्पताल में रेफर किया गया है।