विद्यार्थियों ने दिल्ली में डाबर इंडिया लिमिटेड की रिसर्च व फैक्ट्री का किया विस्तृत अवलोकन…
ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण...

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-2024 के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली भेजा गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्व की प्रमुख आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के विभिन्न इकाइयों का विस्तृत भ्रमण एवं अवलोकन किया।
छात्र-छात्राओं ने डाबर रिसर्च फाउंडेशन, डाबर रिसर्च एवं डेवलपमेंट विभाग, डाबर की फैक्ट्री तथा टिशू कल्चर फैसिलिटी का विस्तार से निरीक्षण किया। डाबर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी और उनकी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
महाविद्यालय के आचार्य डॉ. अमित श्रीवास्तव के विशेष अनुरोध पर इस विजिट को सुलभ बनाने में डॉ. अजीतपाल सिंह और भुवनेश्वर पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के सेल्स हेड डॉ. रूपेश वरणेकर तथा नेशनल सेल्स हेड डॉ. नितिन बेरड़े ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
यह 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में तैयार रूपरेखा के अनुसार संपन्न हुआ। समापन अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप खाकरे और डॉ. अमित श्रीवास्तव ने महाविद्यालय प्रबंधन एवं सभी संबंधित संस्थानों का सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।




