forgiveness day : “संवत्सरी पर्व है मुक्ति का द्वार वह करती है जीवन की नैया पार”

श्वेतांबर जैन स्थानकवासी संघ और खतरगच्छ मूर्तिपूजक संघ का क्षमापन दिवस संपन्न

 Betul News : बैतूल। श्वेतांबर जैन स्थानकवासी संघ और खतरगच्छ मूर्तिपूजक संघ का क्षमापन दिवस स्थानक भवन में संपन्न हुआ। क्षमापना श्रीमती मानसी तातेड की क्षमापना के साथ हुई। उन्होंने कहा “संवत्सरी पर्व है मुक्ति का द्वार वह करती है जीवन की नैया पार” इसके बाद अतुल पगारिया व रानी दानलुनिया ने अपने भजन में क्षमा के साबुन से अपनी आत्मा को साफ कर लो, क्षमा के दिव्य प्रकाश से आत्मा अलौकित होती है।
इस अवसर पर साध्वी डॉ.बिंदु प्रभा ने कहा कि क्षमा याचना, क्षमा मांगना और क्षमा करना यह हमारे उत्तम भावना का प्रतीक है. क्षमा का तात्पर्य है अपने द्वारा किसी के प्रति व्यक्त की गई दुर्भावना लाना, बुरे विचार लाना, उसकी निंदा करना, उसे नीचा दिखाना, भले यह जाने अनजाने में हुआ हो। यदि उसके प्रति हम उसे सच्ची भावना से क्षमा कर दे या मांग लेवे इस पश्चाताप से हमारे कई जन्मों के बंधन का क्षय होगा और हमारे जीवन में संयम आएगा, समता आएगी। इस अवसर पर बैतूल विधायक निलय डागा ने कहा कि मैं जैन समाज के सभी लोगों से क्षमा मांगता हूं और सभी तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए सुख साता पूछता हूं।
इस अवसर पर अरुण गोठी ने कहा अपनी सच्ची भावना से सबको जोड़ना है, हर सप्ताह लगने वाली क्लास में बच्चों को आगे लाना है, सभी बच्चे संस्कारी बनेंगे। इस अवसर पर शांतिलाल तातेड ने सभी से क्षमा मांगते हुए कहा कि गुरु वर्या के वचनों में ऐसी शक्ति है आदमी ना चाहते हुए उनका व्याख्यान सुनने आता है, उनका व्याख्यान सीधा हृदय में उतरता है। प्रखर पगारिया सुधीश तातेड, श्रीमती अलका तातेड, विनय सुराना, धीरज बोथरा, सरला तातेड, प्रीति प्राची गोठी ने क्षमा याचना की।
इस अवसर पर नवीन अभिषेक तातेड परिवार का जयंती लाल गोठी परिवार, ललित उषभ गोठी परिवार का सम्मान, राजेश गोठी परिवार, नितिन पंकज तातेड परिवार का सम्मान, प्रकाश सुराना व मुकेश गोठी परिवार द्वारा बोली लेने की खुशी में समाज के द्वारा सम्मान किया गया। समाज में सेवा करने वाले अलकेश व स्व.गंगाजी का भी सम्मान किया गया व ज्यादा तपस्या करने वाले श्री वर्मा का भी सम्मान किया गया। म.सा. की मांगलिक के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के धनराज पगारिया, सुभाष गोठी, विमल बैद, स्वरूप चंद बैद धमतरी, धीरज बोथरा, भागचंद तातेड, अजीत बोथरा, राजेश जैन, भरत जैन, प्रशांत मरोठी, दिलीप पगारिया उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के सचिव मुकेश गोठी व सतीश पारख ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button