Kamlesh Yadav becomes the new face of youth politics: कमलेश यादव बने युवाओं की राजनीति का नया चेहरा
सादगी ने बना दी पहचान, युवा कांग्रेस के चुनाव में संघर्ष मॉडल बना मिसाल

नेताओं की सियासत के बीच जनता के दिल में जगह बना गए कमलेश
बैतूल। राजनीति में आज भी यह माना जाता है कि बिना किसी बड़े नेता के समर्थन के कुछ हासिल करना लगभग नामुमकिन है। लेकिन इस धारणा को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता कमलेश यादव ने मिथक साबित कर दिया है। युवा कांग्रेस के जिला चुनाव में उन्होंने जिला उपाध्यक्ष का पद हासिल कर दिखाया कि जनता और युवाओं के भरोसे की ताकत किसी भी गुटबाजी, किसी भी सिस्टम से बड़ी होती है।
यह चुनाव एक पद का नहीं था, दो तरह की राजनीति के बीच का यह संघर्ष था। एक ओर थे जिले के बड़े नेताओं के समर्थित उम्मीदवार, जिनके पास संसाधन, समर्थन और सत्ता का प्रभाव था, और दूसरी ओर थे कमलेश यादव, जिनके पास केवल ईमानदारी, सादगी और जनता का विश्वास था। कमलेश यादव का नाम आज पूरे बैतूल जिले में चर्चा का केंद्र है। सोशल मीडिया पर संघर्ष से मिली पहचान, जमीन से उठे नेता, युवाओं की सच्ची आवाज़ कमलेश यादव जैसे पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं। युवा वर्ग कह रहे हैं कि यह जीत राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का सटीक उदाहरण है।
कमलेश यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान जताते हुए कहा, मैं सभी का आदर करता हूं, क्योंकि हर नेता संगठन को अपने तरीके से मजबूत कर रहा है। मेरा उद्देश्य है कि युवा राजनीति में साफ नीयत और सच्ची भावना से आगे आएं। इस चुनाव में उनके साथियों ने भी अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि संगठन तब मजबूत होता है जब उसमें भावनात्मक जुड़ाव हो।
– टीम भावना के साथ मिलकर किया काम
भोलाराम पुंडे जिला महासचिव युवा कांग्रेस, पिंटू वरकड़े ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर युवा कांग्रेस, संजू वाडिया विधानसभा उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस और रोहित धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी युवा कांग्रेस ने कमलेश यादव के साथ मिलकर एक टीम के रूप में काम किया।
चुनाव परिणाम आने के बाद युवाओं ने जगह-जगह फूलमालाओं से कमलेश यादव का स्वागत किया।




