लक्ष्मी तरु पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
पर्यावरण जागरूकता और बौद्ध संगोष्ठी के साथ हुआ आयोजन।

बैतूल। शारदा नगर गोठाना में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी तरु के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को पर्यावरण जागरूकता एवं बौद्ध धर्म संगोष्ठी से जोड़ते हुए पौधों के औषधीय महत्व की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दिवंगत प्रेमलाल वरवड़े को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 10 अप्रैल को उनके निवास पर हुआ था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. डी. डोंगरे ने किया।
सभा में परिजनों और मोहल्लेवासियों ने उनके सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव को याद किया। उनकी पुत्री श्रीमती सरोज सातनकर की सेवा भावना भी चर्चा में रही, जिन्होंने कठिन समय में समर्पण के साथ अपने पिता की देखभाल की। नाती अनमोल और प्रियंक की उपस्थिति ने भी उनके जीवन में खुशियां बनाए रखीं।
प्रोफेसर शंकर सातनकर ने बताया कि लक्ष्मी तरु का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। कार्यक्रम में परिजन, इष्ट मित्र एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




