जमीन बिक्री के नाम पर फ्रॉड, 40 लाख में बेच दी पार्क के लिए आरक्षित जमीन 

आवेदक ने एसपी से की शिकायत, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

बैतूल। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी, प्रमुख व्यवसायी पुलकित कपूर के साथ जमीन खरीदी में 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले में जमीन बेचने वाले शख्स ने विक्रय वर्जित पार्क की भूमि को 40 लाख रुपए में पुलकित कपूर को बेच दिया। लेकिन बाद में सीमांकन के दौरान अधिकारियों से उन्हें पता चला कि आवेदक को लेआउट के अनुसार क्रय की गई भूमि की जानकारी नहीं देते हुए अन्य भूमि की जानकारी देकर पार्क की जमीन बेच दी गई है।

इस पूरे मामले में आवेदक पुलकित कपूर पिता बनवारीलाल कपूर ने अनावेदक अमित थारवानी पिता अशोक थारवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत आवेदन में उन्होंने बताया कि उन्होंने अमित थारवानी पिता अशोक थारवानी से 28 मार्च 2019 को रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से खसरा नंबर 236/14, 236 /15, 236/16, 236/ 17 तथा 236 / 18 में से 0.096 हे. मौजा हमलापुर, विवेकानंद वार्ड क्र 33 (बी) तह. जिला बैतूल, कुल राशि रु 40 लाख में खरीदी थी। विक्रेता द्वारा उक्त सम्पूर्ण राशि प्राप्त कर ली गयी है। विक्रेता द्वारा आवेदक (क्रेता) को धोखाधड़ी कर नदी के पास की भूमि रजिस्ट्री अनुसार विक्रय की गई है। जब आवेदक उक्त भूमि का सीमांकन कराने पंहुचा तब उन्हें अधिकारियों ने बताया कि विक्रेता अमित थारवानी पिता अशोक थारवानी द्वारा लेआउट के अनुसार क्रय की गई भूमि की जानकारी नहीं देते हुए अन्य भूमि की जानकारी देकर आपको जमीन बेची गई है।

आवेदक पुलकित कपूर ने आरोप लगाया कि अनावेदक अमित थारवानी ने उनके साथ छल कर धोखाधड़ी से 40 लाख प्राप्त कर लिए है। रजिस्ट्री अनुसार आवेदक को विक्रय की गई भूमि नदी के पास की भूमि होने से लेआउट अनुसार विक्रय किया जाना वर्जित है। लेआउट में आवश्यक ओपन एरिया के रूप में छोड़ी गई भूमि को कानूनन बेचा नहीं जा सकता है। अन्यथा भूमि विकास अधिनियम के तहत अपराध घटित होता है। इसके बावजूद विक्रेता द्वारा उक्त संबंध में जानकारी नहीं देते हुए भूमि विक्रय कर दी गई। उल्लेखनीय है कि विक्रेता अमित थारवानी ने गत वर्ष हुए बैतूल नगर पालिका के चुनाव में गणेश वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा था और हार गया था। आवेदक पुलकित कपूर ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से उचित जांच कर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें: 9977729999

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button