formation of council :आठनेर ब्लॉक में म.प्र आदिवासी विकास परिषद् का गठन

पूर्व विधायक धरमूसिंग सिरसाम बने जिला संरक्षक, मधु कुमरे बने ब्लॉक अध्यक्ष

बैतूल। म.प्र आदिवासी परिषद् के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाडिवा की अध्यक्षता में आठनेर ब्लॉक में म.प्र आदिवासी विकास परिषद् का गठन किया गया। इस मौके पर मधु कुमरे को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि पूर्व विधायक धरमूसिंग सिरसाम को जिला संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर म.प्र आदिवासी परिषद् के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाडिवा के साथ भैंसदेही ब्लॉक अध्यक्ष तुलाराम उईके, भैंसदेही सचिव सुनिल सलामे, अशोक उईके, दिलीप सलामे, धर्मराज बारस्कर, गेंदराव उईके, धमेन्द्र उईके, संतू धुर्वे, लक्ष्मण बंसतपुरे, किसनलाल बारस्कर, चैनसिंग धुर्वे, विकास कुमरे, ज्ञानसिंग आहके, अमर आहके, वसंतराव उईके, देवीदास आहके, राजू धोटे, बलदेव धोटे, कृष्ण बारस्कर, आनंद कुमरे समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button