CA exam : सीए की परीक्षा में बैतूल की मनस्वी ने नागपुर में किया टॉप


CA exam : बैतूल। टैगोर वार्ड निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी शांति ट्रेडर्स के संचालक राजेश पगारिया एवं जया पगारिया की सुपुत्री मनस्वी पगारिया ने नागपुर जोन में, सीए फाउंडेशन परीक्षा में टॉप किया है।

मनस्वी ने बताया आइसीएआइ के माध्यम से परीक्षा होती है। इसमें पूरे नागपुर जोन में टॉप किया है। मनस्वी को 400 में से 324 अंक मिले हैं। पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

मनस्वी की सफलता को देखते हुए नागपुर में इसके होर्डिंग भी लगाए गए हैं। मनस्वी एलएफएस स्कूल की छात्रा रही है। बारहवी में पिछले वर्ष कॉमर्स में जिले में टॉप किया था। मनस्वी ने बताया कोचिंग के दौरान ईमानदारी से कड़ी मेहनत की। जिससे सफलता मिली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button