हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा ग्राम कोयलारी, शिवलिंग की हुई स्थापना

श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए ग्रामीण

बैतूल। ग्राम पंचायत कोयलारी आठनेर में सोमवार 18 अगस्त को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर दीपचंद्र पाटनकर पिता महादेव पाटनकर के घर के साइड स्थित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई। शिवलिंग स्थापना के पावन क्षणों के साक्षी बनने बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्गादास पाटनकर, इंदल पाटनकर, अंकित पाटनकर, रेलवे विभाग से रिटायर इंजीनियरिंग अधिकारी सरवन पाटनकर, रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी गौलान साहब भोपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही संदीप पाटनकर, दिनेश उइके, ओमकार गढेकर, सुखदेव पाटनकर, संजय पाटनकर, चैतराम बारस्कर, रोहित राजने, ओम पंकज धुर्वे, आदित्य सुरजू, बैतूल रावनबाड़ी निवासी मिनराम पाटनकर हरदा भी इस धार्मिक अवसर पर सम्मिलित हुए। स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। शिवलिंग की स्थापना से पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया और ग्रामीणों ने इसे भक्ति और भाईचारे का अद्भुत पर्व बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button