बैतूल से चार एएपी नेताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी।
संगठन विस्तार में आम आदमी पार्टी ने की नई नियुक्तियां।


आठनेर/बैतूल। आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के भूतपूर्व कानून मंत्री एवं वर्तमान मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंदर सिंह तोमर के आदेशानुसार प्रदेश में संगठन निर्माण के तहत नवीन नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में बैतूल जिले के वरिष्ठ नेता अजय सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बैतूल जिले से अधिवक्ता शंकर पेंदाम, सपन कामला और अजीज़ खान को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है।
आठनेर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अजय सोनी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जोन प्रभारी बनने से संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही बैतूल जिले की जनसमस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर मिलेगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि अजय सोनी पूर्व में भी किसानों के हक-अधिकार, सारणी नगरपालिका परिषद की जल आवर्धन योजना सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।




