बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे में गिरा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, चालक की मौत, तीन घायल

Today News: बैतूल। बैतूल–इंदौर नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान चिचोली के समीप कांक्रीट मिक्सर ट्रक गड्ढे में गिरने से गंभीर चोट आने से ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बैतूल–इंदौर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। चिचोली में बायपास के समीप मंगलवार रात करीब आठ बजे निर्माण कार्य के दौरान कांक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। जिस समय ट्रक गिरा तब उसमें चालक और तीन मजदूर भी बैठे हुए थे।
कांक्रीट डालने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इससे दशरथ पिता भागवत पाल 45 शहडोल की दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई । लक्ष्मण रावत निवासी शहडोल , दिनेश पिता गोपी पाल शहडोल और गुरु प्रसाद बैस निवासी शहडोल घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल चिचोली अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण और दिनेश को देर रात 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती किया गया है।




