ग्राम ससुन्द्रा में मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

बैतूल। ग्राम ससुन्द्रा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल हुए। सैक्टर प्रभारी मंचितराव माथनकर सहित नारायण मालवीय, गुलाबराव धोटे, दिवाकर खातरकर, नितिन सातनकर, नीलेश गड़ेकर, राजू माथनकर, देवेंद्र माथनकर, गणेश धनोदे, बाबूराव माथनकर, बुधराव ठाकरे, भीमराव माथनकर, सतीश धाकड़, विपुल पवार, संजय सोनारे, सुनील लांग़डे, जीवन उइके और अमित पवार की उपस्थिति प्रमुख रही।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक व संवैधानिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता बनाए रखने का संकल्प लिया।




