District Panchayat member Urmila Gavade reached among the victims: गेहूंबारसा में तेज तूफान से टीन और खपरे उड़े, कई घरों में नुकसान, एक महिला घायल

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे पहुंचीं पीड़ितों के बीच, एसडीएम से चर्चा कर सर्वे की उठाई मांग


बैतूल। विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत गेहूं बारसा में विगत शाम तेज हवा और आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस तूफान में कई ग्रामीणों के घरों की टीन उड़ गई और खपरे टूट गए। कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर का अनाज और जरूरी सामान पूरी तरह गीला हो गया।

इस घटना में रामकिशोर अनघोरे की पत्नी सुनीति अनघोरे के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें टांके लगाने पड़े। ग्रामीणों की इस परेशानी की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं और हर एक घर जाकर नुकसान का जायजा लिया।उन्होंने तुरंत एसडीएम मुलताई अनिता पटेल से मोबाइल पर चर्चा कर स्थिति से अवगत कराया और सभी पीड़ितों के नुकसान के आंकलन के लिए मौके पर तहसीलदार को भेजने की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र ही तहसीलदार भेजकर सर्वे करवाने का आश्वासन दिया है।
उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार की तरफ से उचित सहायता राशि दिलवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने रामकिशोर अनघोरे, संजय कावनपुरे, बंदरू सूर्यवंशी, पिंटू पडोले, सुरेश पाटिल, बाला सूर्यवंशी, मधु मालेवार, रमेश साहू, रामलाल सोनारे, संतोष डोगरपुरे, राजा कावनपुरे, कलावती इवने, गनेशी साहू, बंसी कुमरे, नंदों उइके सहित सभी पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान उनके साथ रमेश गव्हाडे और लक्ष्मण कावनपुरे भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शासन से शीघ्र सहायता दिलवाने की मांग की है ताकि वे फिर से अपने घरों की मरम्मत कर सकें और सामान्य जीवन शुरू कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button