Discussion on the strength of the organization: भोपाल सम्मेलन की तैयारी में जुटा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, कार्यकारिणी का किया विस्तार

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

अध्यापकों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती पर चर्चा

बैतूल। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ घोड़ाडोंगरी की बैठक राठौर मैरिज लॉन में जिला अध्यक्ष विनय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष श्री विनय सिंह राठौड़ ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, साथ ही दिसंबर माह में भोपाल में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज बेले ने बताया कि विकासखंड घोड़ाडोंगरी के शिक्षकों की लंबित समस्याओं और भुगतान मुद्दों को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, और जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा पुनः स्मरण ज्ञापन दिए जाएंगे, और इसके बाद भी समाधान न होने पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।

बैठक में संगठन की अनुशंसा पर कई नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया, जिनमें निर्मला धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला इकाई, लालजी यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष, ललित मालवीय ब्लॉक उपाध्यक्ष, मदन गोहे ब्लॉक कोषाध्यक्ष, ध्रुव सिंह ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेश राठौर ब्लॉक उपाध्यक्ष, द्वारकाप्रसाद नायक ब्लॉक महासचिव, मनेष देशमुख ब्लॉक सहसचिव, ज्ञान सिंह टेकाम ब्लॉक महासचिव, गणेश कुमार सलाम ब्लॉक सहसचिव, निरंजन कुमार माखाल ब्लॉक महासचिव, संजय टेम्रवाल ब्लॉक सहसचिव, राजेश सिनोटिया ब्लॉक उपाध्यक्ष, चेतराम गुलबासे जिला सहसचिव, और पंकज पाटणकर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती निर्मला धुर्वे, राधिका डोंगरे, हेमलता कटारे, वंदना बेले, शीला कटोले, सीमा राठौर समेत विकासखंड के विभिन्न संकुलों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button