Big Accident : अचानक रूक गया ट्रैक्टर, बाइक समेत चालक टकराया, सीने में घुसा लोहे का हुक

बाइक चालक की हालत गंभीर घायल, जिला अस्पताल से भोपाल किया रेफर

Big Accident : बैतूल। बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपतेड़ा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था परंतु युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पिता बृजलाल काशदेकर उम्र 18 वर्ष निवासी गड़ागोहान तहसील भैसदही अपने चाचा के साथ बाइक से भैसदही गेहूं के बीज लेने गए हुए थे और बीज लेकर वापस अपने गांव गाड़ागोहान वापस आ रहे थे। रास्ते में ग्राम रूपतेड़ा के पास रोड पर आगे चल रहा जहा ट्रैक्टर अचानक चलते-चलते रुक गया और बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुस गई। जिसमें ट्रैक्टर से निकला हुआ साइड हुक बाइक चालक युवक को सीने पर लग गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को तत्काल भैसदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button