Disaster Management Pole: बैतूल में खुल रही आपदा प्रबंधन की पोल, पांच दिन से नदी में डूबी जीप, चालक का पता नहीं

देखें वीडियो, कैसे रस्सी से जीप निकालने का हो रहा प्रयास

Disaster Management Pole:  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बार-बार आपदा प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दे रहे हैं लेकिन बैतूल जिले में प्रशासन और पुलिस इनका कितना पालन कर रही है इसका प्रमाण भीमपुर विकासखंड के ग्राम दामजीपुरा में देखने को मिल रहा है। गांव के पास की नदी में रविवार रात में जीप समेत चालक के बहने की आशंका के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया।नदी में एक गहरे डाेह के पास जीप का आइल बहता नजर आया जिससे यह आशंका हुई कि इसी स्थान पर जीप डूबी हुई है।

देखें वीडियो,

मंगलवार से शुक्रवार तक पुलिस, प्रशासन के द्वारा सिर्फ ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे जीप को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। नदी में पानी का तेज बहाव, बड़ी चट्टानाें के कारण जीप को रस्सी की मदद से बाहर नहीं निकाजा जा सका है।

हालत यह है कि पुलिसकर्मी नदी के किनारे चट्टान पर बैठकर तमाशा देखते नजर आ रहे हैं।ग्रामीण ही रस्सी की मदद से जीप को खींच रहे हैं। तीन दिन बाद भी न तो क्रेन की मदद से जीप को बाहर खींचने का प्रयास किया गया और न ही बड़े अधिकारियों ने सुध लेने की जहमत उठाई है।

चालक का नहीं चला पता

दामजीपुरा के पास रविवार को कुंडलू नदी में जीप समेत चालक के बह जाने की आशंका के बाद तलाश की जा रही है। शुक्रवार को एसडीईआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जीप को तलाश कर लिया लेकिन लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण शुक्रवार शाम तक जीप को बाहर नही निकाला जा सका है।

ग्राम दामजीपुरा निवासी अनिल मावस्कर (42) रविवार की रात टिटवी से अपने गांव दामजीपुरा जीप से लौट रहा था। वह घर नहीं पहुंचा तो उससे स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस एवं एसडीईआरएफ की टीम तलाश कर रही है।ग्रामीणों ने नदी में गोते लगाकर गहरे पानी में फंसी जीप को ढूंढ निकाला। उन्होंने रस्सी बांधकर वाहन को खींचकर नदी से निकालने का प्रयास शुरू किया लेकिन चट्टानों और लकड़ियों के बीच फंस जाने से शाम तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button