Deeksha Barode became a Class-2 officer.: एमपीपीजीसीएल जबलपुर में क्लास-2 अधिकारी बनीं दीक्षा बरोदे


बैतूल। जिले के मासोद निवासी सुश्री दीक्षा बरोदे का मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर में पर्सनल ऑफिसर के पद पर क्लास-2 अधिकारी के रूप में फाइनल चयन हुआ है। उल्लेखनीय है की दीक्षा भैसदेही तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक एवं बरोदे बस सर्विस के संचालक दीपक बरोदे सुपुत्री है। दीक्षा बरोदे ने पूर्व में दो बार एमपीपीएससी प्री परीक्षा क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सफलता पर मामा भूपेन्द्र सूर्यवंशी सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button