Betul: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Dead body of youth found hanging on mango tree
बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
बाइक का सामने का टायर फूटा, चालक गंभीर रूप से घायल… यह पढ़े
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु वार्ड निवासी युवक संजय पवार उम्र 40 सुबह 5:30 बजे खेत के लिए निकला था। जब मां खेत पहुंची तो उसने संजय का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। मृतक की मां ने इसकी सूचना तत्काल अपने छोटे लड़के रवि और पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक खेती और मोटर वाइंडिंग का काम करता था। मृतक ने फांसी किन कारणों से लगाई है अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।