एग्जीबिशन में खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़।

आज शाम 4 बजे किया जाएगा सिटिंग तंबोला गेम का आयोजन।

 

बैतूल। शहर के जैन दादावाड़ी में शनिवार को रोशनी समर एंड वेडिंग कलेक्शन एग्जीबिशन की शुरुआत होते ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर समर और वेडिंग कलेक्शन की जमकर खरीदारी की। स्टॉल्स पर आकर्षक रेंज और किफायती दामों ने खरीदारों को खासा आकर्षित किया। पूरे दिन एग्जीबिशन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

एग्जीबिशन का शुभारंभ दोपहर 2 बजे हुआ, जिसके बाद लगातार महिलाओं की आवाजाही बढ़ती गई। कुर्ते, साड़ियां, वेस्टर्न वियर, बेडशीट, हैंड पर्स और ज्वेलरी की विविधता ने महिलाओं को खरीदारी के लिए प्रेरित किया। विशेष ऑफर्स के चलते पहले 100 ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए गए, जिससे उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम में शहर की प्रमुख महिलाएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने एग्जीबिशन का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। इनमें साधना मिश्रा, डॉ. प्रतिभा रघुवंशी, डॉ. अंकित सीते, डॉ. स्तुति धोटे, नीता वराठे, विभा वागद्रे रंजना झोड़, मीरा अवस्थी, सुषमा सोनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

आयोजकों के अनुसार, एग्जीबिशन आज 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा। शाम 4 बजे सिटिंग तंबोला गेम का आयोजन भी किया जाएगा। पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आज और अधिक संख्या में लोग एग्जीबिशन में पहुंचेंगे और इस आयोजन का आनंद लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button