Crime News : रिटायर वेकोलि कर्मी के घर में घुसकर डकैती करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
मुंह पर कपड़ा बांधकर धारदार हथियार लेकर घुसे थे डकैत, घर के लोगों को बंधक बनाकर जेवर अौर नकदी लेकर भाग गए

Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारनी थाना क्षेत्र में शोभापुर निवासी रिटायर वेकोलि कर्मी के घर में घुसकर डकैती करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक नाबालिक भी शामिल है और सभी थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि 29 सितंबर की रात में कुंवरलाल बुझाडे निवासी वार्ड नंबर 31 गणेश चौक, शोभापुर, सारणी के घर में उनका बेटा मुकेश, पत्नी केशर बाई व नाती सो रहे थे।
रात करीबन 1.30 बजे घर के बाहर कुत्तें के भौंकने की आवाज आई तो मुकेश और उसके पिताजी जाग गए। उन्होंने दरवाजा खोला तभी 5-6 अज्ञात व्यक्ति जो चेहरे पे गमछा बांधे हुए थे, जिनके चेहरे ढंके हुए थे, अचानक घर के अंदर आ गए। उनके पीछे 3-4 व्यक्ति और आ गए। आरोपियों ने मुकेश की मां से कहा कि जो भी रूपये, पैसा और जेवर (सोना-चांदी) कहां है सब हंमे चुपचाप दे दो। मना करने पर आरोपियो ने उनके पास रखे हथियार से सभी को डराया धमकाया। डर के कारण हाथों मे पहने सोने के कंगन, सोने का मंगल सूत्र, सोने के कान के टाप्स, एवं चांदी की पायल उतारकर उनको दे दी। आरोपियों ने घर में और भी सामान चैक किया और घर से चले गये।
सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना प्रारंभ की। इसी दौरान पाया गया कि आरोपी राहुल पिता राजू झा उम्र 32 साल निवासी पाथाखेडा थाना सारणी, राज पिता प्रमोद मरकाम उम्र 18 साल निवासी ओझाढाना पाथाखेडा थाना सारणी, राकेश पिता भागलाल खंडेलवार उम्र 36 साल निवासी शोभापुर गांव थाना सारणी, कल्लू पिता शंकर सरेवाम उम्र 27 साल निवासी पुत्तिढाना थाना चोपना, दीपक पिता बालमुकुंद उम्र 18 साल निवासी डेहरी आमढाना थाना चोपना, रोहित पिता भग्गू नर्रे उम्र 18 साल निवासी डेहरी आमढाना थाना चोपना, अफसार उर्फ आदिल पिता आमीन अंसारी उम्र 18 साल निवासी जैरी चौक शोभापुर कालोनी थाना सारणी, परमानंद उर्फ अजय पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी मैग्जीन कालोनी पाथाखेडा थाना सारणी राजू पिता किशोर उईके उम्र 32 साल निवासी ओझाढाना पाथाखेडा थाना सारनी एवं अवयस्क बालकों के द्वारा डकैती की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




