Big Accident : खड़े ट्रक में जहां घुसा सवारी आटो, सब्जी बेचने वाली महिला गंभीर

Big Accident : बैतूल: बैतूल जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटारसी रोड पर मंगलवार खड़े ट्रक में आटो घुस गया। इससे आटो में सवार सब्जी बेचने का काम करने वाली रानी पति झाम सिंह धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग नागपुर ले गए।

सदर निवासी रानी ग्राम मंडई से सब्जी बेचने के बाद वापस अपने घर आटो से आ रही थी। अचानक आटो खड़े ट्रक में जा घुसा। जिसके चलते आटो में बैठी रानी धुर्वे बुरी तरह लहूलुहान हो गई। उसके सिर और एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से रात 10 से 11 बजे के करीब बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया परंतु महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सिर एवं हाथ में अत्यधिक गंभीर चोट लग जाने के कारण उसका अत्यधिक रक्त बह गया जिससे उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर होने के कारण परिजन महिला को बुधवार सुबह नागपुर अच्छे इलाज के लिए लेकर गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button