Congress niyukti : स्पेंसर लाल जिला मंत्री बने
Spencer Lal became district minister
स्पेंसर लाल जिला मंत्री बने

बैतूल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे की अनुशंसा पर स्पेंसर लाल को जिला मंत्री मनोनीत किया है।
assembly elections : आमला-सारणी विधानसभा चुनाव में इस नाम पर लग सकती है कांग्रेस प्रत्याशी की मुहर… यह पढ़े
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि जिला मंत्री प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों में समंवय स्थापित करेंगे। इसके साथ ही मंडलम और सेक्टर की बैठक ले केर प्रदेश के निर्देशों के पालन करायेंगे। श्री लाल आंध्रप्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव के एपीआरओ भी रह चुके हैं और एआईसीसी के सदस्य भी मनोनीत किए गये हैं।




