Congress news: पूर्व सरपंच पुष्पा मर्सकोले, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते प्रदेश सचिव बने
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में हुई नियुक्तियां
बैतूल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता घोड़ाडोंगरी जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते एवं पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुही पुष्पा मर्सकोले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। आलाकमान ने दोनों ही पदाधिकारियो को पंचायतों के सशक्तिकरण करने का दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन द्वारा की गई है। दोनों ही पदाधिकारी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति मिलने के बाद कांग्रेसियों ने बधाई दी है। पुष्पा मर्सकोले, ज्ञानसिंह परते ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। प्रदेश सचिव बनने पर पूर्व मंत्री मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शहरी सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत वागद्रे, भैंसदेही विधायक धरमू सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजभूषण पांडे, हेमंत पगारिया ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।