Complaint to the collector: एसबीआई मैनेजर पर बैंक मित्र को प्रताड़ित करने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

आईडी बंद कर उपभोक्ताओं को परेशान किया, बैंक मित्र ने लगाया गंभीर आरोप

बैतूल। एसबीआई के आरबीओ-6 कार्यालय के एफआई मैनेजर चेतन विश्ववाला के खिलाफ सीएसपी संचालक हरीश साहू ने कलेक्टर से शिकायत की हैं। उन्होंने एफआई मैनेजर पर बिना कारण उनकी कियोस्क आईडी बंद करने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच व धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

हरीश साहू ने बताया कि वे शिक्षित बेरोजगार हैं और मार्च 2024 से एसबीआई बैंक मित्र के रूप में सारणी बाजार चौक में अपनी कियोस्क आईडी (1A775x50) का संचालन कर रहे थे। साहू का कहना है कि उनकी आईडी को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया, जिससे उनके व्यवसाय को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एसबीआई आरबीओ-6 कार्यालय में पहुंचकर एफआई मैनेजर चेतन विश्ववाला से आईडी बंद किए जाने का कारण पूछा और आईडी फिर से चालू करने का निवेदन किया, तो चेतन विश्ववाला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साहू के अनुसार, जब उन्होंने बार-बार आईडी चालू करने या जमा राशि वापस करने की मांग की, तब चेतन विश्ववाला ने उन्हें अपमानित किया और आईडी चालू करने से साफ मना कर दिया।

– मानव अधिकार आयोग और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी शिकायत

हरीश साहू ने जिला कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक, मानव अधिकार आयोग भोपाल, एलएलओ भोपाल और श्रम पदाधिकारी बैतूल को भी इस मामले की प्रतिलिपि भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि एफआई मैनेजर चेतन विश्ववाला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी आईडी बहाल की जाए। यह भी।आरोप लगाया कि कस्टमर को बिना बताए बीमा करने का भी प्रेशर मैनेजर द्वारा दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button