अजब–गजब: एक बाइक पर छह लोग थे सवार, हैरान रह गई पुलिस

MP News: अपनी जान को जोखिम में लोग कैसे डाल रहे हैं इसका नमूना जब सड़क पर पुलिस ने देखा तो हैरान रह गई। एक बाइक पर दो, तीन नही बल्कि छह लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक को रूकवाया और चालक पर जुर्माना ठोंका। बाइक पर सवार लोगों को ई रिक्शा में बिठाकर रवाना किया गया।
यह मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तब सामने आया जब गुना की घटना के बाद लगातार वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस पुलिस लाइन के पास मुख्य मार्ग पर बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान एक दाेपहिया वाहन सड़क से गुजर रहा था। उस पर एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। पुलिस कर्मियों ने तत्काल ही वाहन को रूकवाया और बाइक चालक को फटकार लगाई।
बाइक चालक फुरकान अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे पीरबाबा से वापस अपने घर जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने दो से अधिक सवारी दोपहिया वाहन पर न बैठाने की हिदायत दी पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की कार्रवाई के साथ परिवार के सदस्यों को ई-रिक्शा से घर भेजा।




